सीतापुर, अप्रैल 22 -- मछरेहटा। थाना क्षेत्र के बरसंधिया मजरा मिलिक गांव में बुधवार की दोपहर अंकित के घर पीछे की तरफ पड़े छप्पर में आग लग गई। छप्पर के नीचे पांच बकरी बंधी थी। जिनकी जलकर मौत हो गई। बकरियों की कीमत लगभग साठ हजार रुपए थी। गांव के लोगों ने दोपहर के कारण घरों में थे। सभी ने दौड़ कर आग बुझाई, लेकिन तब तक छप्पर के नीचे बंधी पांचों बकरियां की मौत हो गई। एसडीएम मिश्रिख अभिनव यादव ने बताया कि लेखपाल को मौके पर भेजा जाएगा। जांच कराकर मुआवजा दिलाया जाएगा। यह भी पढ़ें- आग लगने से फूस के 20 घर राख, शादी का खुशियां मातम में बदली, पेज 3 लीड यह भी पढ़ें- हवाओं ने भड़काई चिंगारी, 60 घर जलकर हुए खाक यह भी पढ़ें- सामपुर में आग से गृहस्थी का सामान जला, दो पशु झुलसे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...