गोंडा, अप्रैल 11 -- नवाबगंज, संवाददाता। क्षेत्र के तुरकौली गांव में शुक्रवार के देररात अज्ञात कारणों से लगी आग ने पांच परिवारों की गृहस्थी राख कर दी। तुरकौली गांव के मुरावन पुरवा में शुक्रवार की रात 11 बजे के आसपास राम प्रसाद के छप्पर के मकान में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने पास के ही बद्री, पाटनदीन, देवी दीन और दिनेश के छप्पर के आशियानों को भी अपने आगोश में ले लिया। सूचना पर मौके पर पंहुची डायल 112 टीम और पुलिस ने गांव के लोगों के साथ मिलकर घंटों कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। पीड़ित बद्री पुत्र रामकुमार ने बताया कि आग लगने से तीन पंखा, चार्जर, राशन,तीन साइकिल, कपड़े सहित जेवर और तीन लाख की नगदी जलकर राख हो गई है। देवी दीन ने बताया कि उनका कूलर, पंखा, साइकिल, बिस्तर, कपड़े और चारपाई जल गई है। राम प्रसाद का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.