आग लगने से पांच झोपड़ी जली, कई जानवर मरे
गाजीपुर, जून 8 -- जमानियां, हिन्दुस्तान संवाद। मंझरिया चितावन पट्टी में आग लगने से झोपड़ी जल गई। साथ ही उसमें बंधे कई जानवर भी जल गए। घटना स्थल पर क्षेत्रीय कानूनगो, लेखपाल पहुंचे और नुकसान की जानकारी ली। जानकारी के अनुसार सोमवार की दोपहर में मंझरिया चितावन पट्टी गांव में सुबह साढ़े 9 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। इसमें हवलदार पुत्र बालकिशन की दो झोपड़ी जल गई, एक पड़िया झुलस कर मर गई। वहीं दो दुधारू गाय गंभीर रूप से झुलस गई। एक दुधारू भैंस भी जल गई। वहीं बालकृष्ण पुत्र हवलदार की तीन झोपड़ी, एक दुधारू गाय तथा दो बछड़े जल कर मर गये। साथ ही एक बकरी भी जल कर मर गई। स्थानीय ग्रामीणों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। क्षेत्रीय लेखपाल सुभाष चंद्र ने अगलगी में हुए नुकसान का रिपोर्ट तैयार कर भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.