सहरसा, फरवरी 17 -- सत्तर कटैया, एक संवाददाता। पंचगछिया गांव में एक किसान के गोहाल में आग लगने से दो गाय सहित तीन बकरी एवं उसमें रखे अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया। आग से लगभग एक लाख रूपये से अधिक की सम्पति का नुकसान हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार पंचगछिया निवासी छठू शर्मा उर्फ भातू शर्मा का गांव से पूर्व एक गोहाल था जिसमें वह मवेशी सहित अन्य आवश्यक सामान रखता था। रविवार की देर रात उस गोहाल में घूरा से आग लग गया जिसमें दो गाय सहित तीन बकरी की मौत हो गई। पंचगछिया पंचायत के मुखिया रौशन कुमार सिंह, सरपंच विनय ठाकुर,पैक्स अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, मनोज शर्मा ने पीड़ित परिवार से मिलकर सांत्वना देते हुये प्रखण्ड प्रशासन से उचित मुआवजा देने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.