महोबा, मई 30 -- चरखारी, संवाददाता। पांच घरों में आग लगने से घर में रखी गृहस्थी की सामग्री सहित नगदी और खाद्य सामग्री जलकर खाक हो गई। सूचना पर पहुंचे तहसीलदार ने परिजनों से जानकारी हासिल की। कोतवाली के गांव रिवई में पांच घरों में आग लग गई। गांव के सुरेश ने बताया कि शनिवार को एकाएक आग उसके घर में लग गई और देखते ही देखते आग ने रौद्र रूप धारण कर लिया। आग पड़ोस में रहने वाले उसके भाई लाल सिंह, रामनारायण के घरों तक पहुंच गई। जबकि भाई मोहन सिंह की विधवा विनोद कुमारी के घर को भी आग ने चपेट में ले लिया। यह भी पढ़ें- अग्निकांड में पांच परिवारों के आशियाने राख, गृहस्थी का सामान जलकर खाक आग से पड़ोसी जयराम अहिरवार के घर में रखी गृहस्थी की सामग्री भी राख हो गई है। आग से 40 कुंतल गेंहू, 4 कुंतल चावल, 8 कुंतल लाही, सहित लाखों की नकदी जलकर राख हो गई है। ...