बिजनौर, अप्रैल 14 -- नांगल सोती। गांव दिनौडा़ में ट्रैक्टर और स्ट्रॉबेरी फार्म में आग लगा दी गई थी। जबकि दो कारों में आग लगाने के प्रयास विफल रहे थे। जिसमें घटना से पूर्व दिन में स्ट्रॉबेरी फार्म के समीप संदिग्ध देखे जाने को पुलिस टारगेट कर रही है। रविवार रात क्षेत्र के गांव दिनौड़ा में अज्ञात लोगों ने आगजनी की तीन अलग-अलग घटनाओं को अंजाम दिया। गांव के अब्दुल हक के घेर में खड़े छोटे ट्रैक्टर को आग लगाकर जला दिया गया। अनीस अंसारी के स्ट्राबेरी फार्म में आग लगा दी गई। घर के बाहर खड़ी अहसान की दो कारों में भी आग लगाने का प्रयास किया गया। यह भी पढ़ें- दुस्साहस: ट्रैक्टर-स्ट्रॉबेरी फार्म जलाया, दो गड़ियों में आग लगाने का प्रयास दोनों कार के टायर और काफी हद तक बॉडी जल गई। हालांकि किसी करण वश दोनों कारों ने आग नहीं पकड़ी और कार इस घटना से बाल बा...