गढ़वा, फरवरी 26 -- श्री बंशीधर नगर, प्रतिनिधि। नगर ऊंटारी थाना क्षेत्र के भोजपुर गांव में गुरुवार सुबह शिवपतिया कुंवर के घर में भीषण आग लग जाने से लगभग 5 लाख की संपत्ति राख हो गई। वहीं लोन के 2 लाख रुपये भी जल गये। आग लगने के कारणों का अब तक कोई पता नहीं चल सका है। आग लगने की घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी भयावह थी कि कुछ ही देर में घर में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। शिवपतिया के पुत्र विजय साह ने बताया कि घर में रखा अनाज, कपड़ा, बक्सा समेत लोन के रूप में लिये गये 2 लाख रुपये नकद भी आग की भेंट चढ़ गये। उन्होंने बताया कि यह रकम घर बनाने की तैयारी के लिये ली गई थी, लेकिन आग ने सारे सपनों को पल भर में राख कर दिया। विजय के अनुसार इस घटना में कुल मिलाकर लगभग 5 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। हादसे के बाद परिवार का रो-रोकर ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.