लखीमपुरखीरी, मई 27 -- सम्पूर्णानगर। थाना क्षेत्र के माजरा पश्चिम गांव में रहने वाले श्याम कुमार पुत्र बालकिशन के छप्परनुमा घर में मंगलवार की सुबह अचानक आग लग गई। आग लगने से पूरा घर धूं-धूं कर जलने लगा, आस पास के ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर काफी मुश्किल से आग पर काबू पाया। पीड़ित ने बताया कि दो-तीन दिन पहले भैंस बेचकर तीस हजार रुपए मिले थे, वह भी आग की भेंट चढ़ गये। इसके अलावा घर में रखा अनाज, बर्तन, बिस्तर, चारपाई, कपड़े सब जलकर राख हो गये। पीड़ित के परिवार का घर में आग लगने से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है। अब वह खुले आसमान के नीचे रहने पर मजबूर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...