सासाराम, मार्च 20 -- सूर्यपुरा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के लखनपुरा गांव के एक घर में आग लगने से नकदी समेत अन्य सामग्री जलकर राख हो गये। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, लखनपुरा निवासी लक्ष्मण चौधरी के नवनिर्मित मकान में शुक्रवार की अल सुबह आग लग गई। घर के सभी सदस्य पुराने घर में सो रहे थे। जब आग की लपटें तेज होकर सब कुछ धू-धूकर जलने लगी, तब पड़ोस के लोगों ने शोर मचाया। जब तक लोग जमा होते और आग पर काबू पाते, तब तक उसमें रखे सभी सामान जल गए थे। गृहस्वामी ने बताया कि अगले महीने बेटी की शादी है। जिसके लिए साड़ी, कपड़ा, अनाज आदि उक्त घर में रखे थे। घर का निर्माण कराया था। लेकिन, शादी के कारण छत की ढलाई नहीं करा सके थे। उपर से छप्पर से ढंक दिया था। सभी सदस्य पुराने मकान में सो रहे थे। इसी बीच करीब तीन बजे सुबह में आग लगने की सूचना मिली। बता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.