मधेपुरा, मार्च 6 -- शंकरपुर, संवाद सूत्र।थाना क्षेत्र के रामपुर लाही पंचायत के गाढ़ा रामपुर वार्ड आठ आठ में बुधवार रात भीषण आग लगने से दो भाइयों का घर जलकर राख हो गया। अलाव से निकली चिंगारी आग लगने का कारण बताया ज रहा है। अगलगी की घटना बुधवार देर रात करीब 12 बजे की बतायी गयी है। जानकारी के अनुसार अगलगी से प्रभावित संजीव कुमार और अनिल कुमार यादव के घर के पास ठंड से बचने के लिए अलाव जलाया गया था। अलाव से निकली एक चिंगारी से घर में आग लग गयी। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। ग्रामीण कुछ समझ पाते तबतक आग ने दोनों भाइयों के घरों को अपनी चपेट में ले लिया। फायर ब्रिगेड ने ग्रामीणों के साथ काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।अगलगी में भारी नुकसान हुआ है। अनिल कुमार यादव के दो घर, फर्नीचर, पंखे, एलईडी टीवी, ट्रैक्टर, मोटरसाइकिल और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.