प्रयागराज, अप्रैल 2 -- सरायइनायत थाना क्षेत्र के चकिया हिनौता गांव में गुरुवार दोपहर शार्ट सर्किट से आग लगने पर गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई। बताया गया कि ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से धारा सिंह के गेहूं के खेत में आग पकड़ लिया। आग की उठती लपटें देख ग्रामीण आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े। घटना की सूचना दमकल विभाग को भी दी गई। ग्रामीण जब तक आग पर काबू पाते धारा सिंह व मुस्ताक अहमद की एक-एक बीघा फसल जलकर राख हो गई। बहरहाल फायरकर्मियों के पहुंचने से पहले ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.