आग लगने से दो बीघा पान की फसल जलकर खाक
लखनऊ, मई 22 -- नगराम। नगराम में गुरुवार की देर रात पान के भीट में आग लग गई। आग लगने से दो बीघा पान की फसल जलकर खाक हो गई। नगराम कस्बा निवासी पान कास्तकार अमरीश और राजेश चौरसिया भजा खेड़ा गांव के बाहर अपने खेतों में एक-एक बीघा पान की भीट तैयार कर रखी थी। पान कास्तकार राजेश चौरसिया और अमरीश चौरसिया ने बताया कि आग से करीब आठ लाख रुपए का नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण नहीं पता चल सका है। घटना की जानकारी पर विधायक अमरेश कुमार रावत किसानों से मिलने पहुंचे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.