जौनपुर, मार्च 29 -- डोभी। चंदवक थाना क्षेत्र के बगेरवा गांव के समीप बिजली के खंभे से शॉर्ट सर्किट होने से रविवार को दिन में गेहूं के खेत में आग लग गई। इससे करीब दो बीघे गेहूं की फसजल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया। आग की चपेट में आने से प्रभू यादव, सुलेखन, रामलखन की फसल जली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...