पाकुड़, दिसम्बर 4 -- थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग गांवों में खेतों में रखी धान की फसल के दो टीले (चाकी) को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा जला कर नष्ट कर देने का मामला प्रकाश में आया है। इस बावत दोनों फसलों के मालिकों ने पाकुड़िया थाना प्रभारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी को लिखित शिकायत कर कार्रवाई की मांग करते हुए मुआवजा दिलाने की मांग की है। घटना के बावत शहरपुर गांव निवासी किसान गणेश हांसदा ने बताया कि शहरपुर मौजा स्थित निजी खेत पर उनके द्वारा एक बीघा खेत का धान फसल काट कर एक जगह चाकी बना कर रखा गया था। जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति ने मंगलवार की देर रात को जला कर नष्ट कर दिया। इस घटना से उसकी सारी मेहनत में पानी फिर गया है। वहीं पाकुड़िया ग्राम के किसान रामेश्वर रजक ने बताया कि उनके मोंगलाबांध मौजा स्थित निजी खेत पर पांच बीघा धान का फसल काट कर खेत प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.