गौरीगंज, मार्च 18 -- मुसाफिरखाना। क्षेत्र के पूरे बुद्धि का पुरवा मजरे अढ़नपुर गांव में बुधवार को अज्ञात कारणों से लगी आग में दो लोगों के छप्पर पूरी तरह जलकर खाक हो गए। मिली जानकारी के अनुसार गांव निवासी मनोराम और राम बदन के सरिया भूसैला व बैठक के रूप में बने छप्पर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और दोनों के छप्पर जलकर राख हो गए। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जिससे आसपास के अन्य मकानों को सुरक्षित बचा लिया गया। सूचना पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल अजीत वर्मा ने मौके का निरीक्षण कर नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि आग गैर आवासीय छप्परों में लगी थी और आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...