अररिया, मई 3 -- पलासी, (ए.सं)। प्रखंड क्षेत्र के चौरी पंचायत अंतर्गत फूलसरा वार्ड नौ में गुरुवार की रात आग लगने से दो घर जलकर राख हो गये। इस अग्निकांड की घटना में तीन मवेशियों की झुलसकर मौत हो गयी। दो लाख से अधिक सम्पत्ति नुकसान का अनुमान है। अग्निपीड़ित मु मुस्फिक ने बताया कि आग में दो घर जल गये। तीन मवेशियों की भी झुलसकर मौत हो गयी। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना की सूचना पर पसंस प्रतिनिधि बसंत कुमार झा व पूर्व मुखिया फिरोज आलम ने घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। इस क्रम में उक्त दोनों ने प्रशासन से अग्नि पीड़ित को उचित मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है यह भी पढ़ें- 11 हजार तार से निकली चिंगारी, चार घर राख, चार मवेशियों की मौत यह भी पढ़ें- किशनगंज : चिकनीमुनि गांव में मवेशी घर में लगी आग, कई मवेशी की जलकर मौत
हिंदी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.