पूर्णिया, मार्च 29 -- मीरगंज, एक संवाददाता।मीरगंज थाना क्षेत्र के रंगपुरा दक्षिण ईदगाह टोला में शुक्रवार देर रात करीब 12 बजे लगी भीषण आग ने दो परिवारों को बेघर कर दिया। इस अग्निकांड में मुस्तफा अंसारी और मसोमात हलीमा खातून के घर पूरी तरह जलकर राख हो गए, जिससे लाखों रुपये की संपत्ति स्वाहा हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना के समय दोनों परिवार गहरी नींद में सो रहे थे। इसी दौरान अचानक घर से धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग की लपटें फैल गईं। गर्मी का अहसास होते ही परिजन जागे और किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दोनों घरों को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सामूहिक प्रयास से आग बुझाने में जुट गए। बाल्टी, हैंडपंप व अन्य उपलब्ध संसाधनों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.