सीतापुर, मार्च 15 -- तम्बौर। थाना क्षेत्र के ग्राम सहिंजर कलां में शनिवार रात करीब 11 बजे मच्छर भगाने के लिए किया गया धुआं आग का कारण बन गया। आग लगने से विजय शुक्ला की झोपड़ी व गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया और एक गोवंश की मौत हो गई। वहीं आग की लपटों ने पड़ोसी अमित मिश्रा की झोपड़ी को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसमें रखा सामान भी जल गया। ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...