दुमका, मई 26 -- शिकारीपाड़ा, प्रतिनिधि। शिकारीपाड़ा के राजबांध में देर रात को दो घरों में आग लगने से करीब 2 लाख की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। राजबांध बाउरी टोला के चंडी बाउरी एवं संजय बाउरी अपने परिवार के साथ पड़ोस के गांव में हो रहे साइकिल करतब को देखने गए थे। इसी बीच ग्रामीणों द्वारा सूचना मिलते ही जब लोग घर पहुंचे तो घर धू-धू कर जल रहा था। जब तक ग्रामीणों ने आग को बुझाया,तब तक घर के सभी सामान जलकर नष्ट हो चुका था। आग लगी की घटना में दोनों घर के बर्तन ,कपड़ा,बिछावन, राशन की सामग्री अन्य कई महत्वपूर्ण सामग्री सहित दोनों घर के एक-एक लाख रुपए सहित करीब 2 लाख की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। घटना की सूचना मिलते ही शिकारीपाड़ा पुलिस एवं अंचल अधिकारी मौके पर पहुंचकर परिवार को आवश्यक सहायता करने का आश्वासन दिया। बहरहाल दोनों परिवार का घर जल जाने से भ...