आग लगने से दो घरों के साथ दस बीघा खेत की मकई राख, लाखों का नुकसान
अररिया, मई 27 -- पटेगना। एक संवाददाता ताराबाड़ी थाना क्षेत्र के किस्मत खवासपुर पंचायत के वार्ड संख्या एक अंतर्गत गिलहबाड़ी गांव में मंगलवार देर रात आग लगने से दो परिवार के दो घर जलकर राख हो गये। इसके साथ ही दस बीघा खेत का मक्का फसल पूरी तरह जलकर बर्बाद हो गयी। कपड़ा, बर्तन, अनाज, फर्नीचर सब कुछ स्वाहा हो गया। तीन लाख के करीब नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। पीड़ित गृहस्वामी काशीकांत झा एवं सुनील झा ने बताया कि वे मंगलवार की रात सभी अपने घरों में सोये हुए थे। यह भी पढ़ें- अररिया : दो घर जलकर राख, दस बीघा का मक्का राख, लाखों का नुकसान घर के टाटी से अचानक आग की तेज लपटें उठने लगी। हल्ला होने पर जुटे ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। जबतक आग पर काबू पाया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.