फतेहपुर, मई 1 -- जोनिहा। बिंदकी कोतवाली के टिकरी मनौटी गांव में आग लगने से दो परिवारों की गृहस्थी जलकर राख हो गई। गांव निवासी मेवालाल पटेल ने बताया कि अचानक उनके हाता (पुराने घर) में आग लग गई, जिसमें करीब 100 कुंतल भूसा, 12 कुंतल गेहूं और एक कुंतल चना जल गया। आग इतनी तेज थी कि पास में बने राजेंद्र पटेल के घर को भी अपनी चपेट में ले लिया। राजेंद्र पटेल के अनुसार उनके घर में रखा 75 कुंतल भूसा, छह कुंतल गेहूं और एक कुंतल चना भी जलकर नष्ट हो गया। लेखपाल संदीप कुमार ने बताया कि दोनों मकान गैर रिहायशी थे। नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट बनाई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.