प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 13 -- हीरागंज। महेशगंज थाना क्षेत्र के सरांय खानदेव दूबेपुर गांव निवासी भाईलाल सरोज गांव के ही महरानी दीन शुक्ला और गीता शुक्ला का खेत बटाई पर लेकर खेती करता था। सोमवार को दोनों के गेहूं की फसल में आग लग गई। जबतक आग लगने की जानकारी होती और गांव के लोग दौड़कर किसी तरह आग पर काबू पाते दोनों किसानों की करीब दो बीघा फसल जलकर राख हो गई। यह भी पढ़ें- भीषण आग से 10 बीघा गेहूं की फसल राख, किसानों को भारी नुकसान यह भी पढ़ें- अचानक लगी आग से 12 बीघा गेहूं की फसल राख

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...