नोएडा, अप्रैल 29 -- रबूपुरा, संवाददाता। कस्बे निवासी दो किसानों का भूसा बुधवार को जलकर राख हो गया। दमकल विभाग की टीम ने कई घंटे की मशक्कत के बाद आग को बुझाया। इस दौरान आम का विशाल पेड़ भी आग की चपेट में आ गया। किसान सुरेंद्र ने बताया कि उसने नोएडा निवासी एक व्यक्ति का बीस बीघा खेत लगान पर लिया हुआ है। गेहूं की फसल काटने के बाद तूड़ा खेत में पड़ा था। बुधवार की दोपहर करीब ढाई बजे अचानक पड़ोसी किसान कलुआ के खेत में भूसे से भरे बोंगे में आग लग गई। आग से बोंगे में भरा भूसा जलकर राख हो गया। वहां खड़ा आम का एक विशाल वृक्ष भी जल गया। आग ने उनके खेत में पड़े तूड़े को भी अपनी चपेट में ले लिया। इससे उनका भी बीस बीघा का भूसा जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ी ने घंटे बाद आग पर काबू पाया। मौके पर पहुंचे हल्का लेखपाल ने दोनों किसानों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.