गोपालगंज, अप्रैल 5 -- मांझा। प्रखंड की छवही पंचायत के भोजपुरवा गांव में शनिवार दोपहर बिजली के शॉर्ट सर्किट से सुदर्शन साह और सबरजीत राम के खेत में आग लग गयी। जिससे लगभग दो कट्ठा खेत में लगी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे आसपास की फसल को बचाया जा सका। किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.