हरदोई, अप्रैल 10 -- बेहंदर। बिन्दौरा गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अज्ञात कारणों से लगी आग ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। देखते-देखते करीब 10 बीघा में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि मांडर निवासी किसान राजकुमार, लालमुहम्मद,राकेश के खेत में आग अचानक से खेतों में भड़क उठी और तेज हवा के कारण फैलती चली गई। ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया पर तब तक काफी नुकसान हो चुका था। किसानों का कहना है कि एक ओर पहले से ही मौसम की मार झेल रहे हैं, वहीं इस आग ने उनकी कमर तोड़ दी है। पीड़ित किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। सूचना पर स्थानीय प्रशासन भी मौके पर पहुंचा और घटना का जायजा लिया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...