आग लगने से दस बीघा गेहूं जलकर खाक
गाजीपुर, अप्रैल 4 -- जमानियां, हिन्दुस्तान संवाद। हाईटेंशन के से निकली चिंगारी से शनिवार को दस बीघा गेहूं जलकर खाक हो गया। ग्राम सभा बूढ़ाडिह के किसान सहित आसपास के युवाओ की कड़ी मेहनत से आग को बुझाया गया। लोगों ने बताया कि शनिवार की दोपहर में क्षेत्र के बूढ़ाडीह के सिवान में अचानक ही हाईटेंशन तार से निकली चिंगारी से गेहूं की खेत में आग लग यी। जिसमें किसान विजय यादव, रामसुधार यादव, संजय यादव, रविन्द्र यादव, कमला यादव, पंकज यादव, ओमप्रकाश, दीपक यादव, अमरनाथ तिवारी के करीब 10 बीघा गेहूं जलकर राख हो गया। आसपास के लोगों की इसकी जानकारी तहसीलदार राम नारायण वर्मा को देते हुए आर्थिक सहयोग की मांग किया। उन्होने बताया कि लेखपाल से किसानों के फसल का नुकसान की रिपोर्ट मांगा है। जिसके आधार पर किसानों को सरकार से मिलने वाला लाभ दिया जाऐगा।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.