आग लगने से तीन घरों की गृहस्थी हुई राख
फतेहपुर, मई 26 -- हसवां। थरियांव थाना के कैथाहार मजरे एकारी गांव में मंगलवार दोपहर अचानक आग लग गई। आग से तीन परिवारों के घर की गृहस्थी जलकर राख हो गई। कैथाहार निवासी जयपाल के घर अचानक आग लग गयी। जिससे बगल के रहने वाले रामकृपाल व विजयी के घर भी चपेट में आ गये । घरों में रखा अनाज, कपड़े, बर्तन, चारपाई और नगदी समेत लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। घटना की सूचना पर प्रधान मंजू साहू के पति कमल साहू मौके पहुंचे। पशु चिकित्सा अधिकारी को सूचना दी। डाक्टर टीम के साथ मौके पर पंहुचे और झुलसे मवेशियों का इलाज किया। नायब तहसीलदार लक्ष्मी बाजपेई ने बताया कि पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता दिलाई जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.