बलरामपुर, मार्च 26 -- हर्रैया। सतघरवा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत ईटवा के मजरे निनोहनी गांव में गुरुवार सुबह करीब 9 बजे अज्ञात कारणों से चन्द्रिका पुत्र स्वामीदयाल के फूस के घर में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरा घर उसकी चपेट में आ गया और गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। बताया जाता घटना के समय परिवार के सदस्य खेत में सरसों और मसूर की कटाई कर रहे थे। अचानक उठती लपटों को देखकर चन्द्रिका घर की ओर दौड़े और शोर मचाया। आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी। ग्रामीणों ने हैंडपंप और सबमर्सिबल से पानी लाकर करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस अग्निकांड में घर के अंदर रखा सामान, बेड, चौकी, पाइप, पंपिंग सेट मशीन के साथ बाहर खड़ी बाइक भी जलकर पूरी तरह नष्ट हो गई। हल्का ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.