आग लगने से झोपड़ी और सामान जलकर राख
गाजीपुर, जून 18 -- सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के वार्ड दो अंबेडकर नगर स्थित बारी में बुधवार की रात एक दिव्यांग दंपती के झोपड़ी में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आगजनी में पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई। आग इतनी भीषण थी कि घर की रसोई में रखा गैस सिलिंडर तेज दबाव के कारण करीब 8-10 फीट ऊपर तक उछल गया। सूचना पर मौके पर डायल 112 पुलिस पहुंची और ग्रामीणों संग किसी तरह से आग पर काबू पाया। नगर के वार्ड 2 अंबेडकर नगर स्थित बारी निवासी सुदामा सोनकर दिव्यांग हैं और वो अपनी दिव्यांग पत्नी व पूरे परिवार के साथ झोपड़ी में रहते हैं। सुदामा दिव्यांग होने के चलते ठेले पर सब्जियां बेचकर परिवार का भरण-पोषण करता हैं। बीते देर रात अचानक शॉर्ट सर्किट होने से उनके घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.