मुरादाबाद, जनवरी 16 -- नगर के मोहल्ला कोरियान में एक मकान में आग लगने से घरेलू सामान जलकर खाक हो गया। आग लगने की जानकारी सवेरे के वक्त हो सकी। बिलारी के मोहल्ला कोरियान निवासी जतिन अपने परिवार के साथ रहते हैं। घर में पत्नी तुलसी के अलावा बच्चे भी थे। तीन मंजिला मकान की सबसे ऊपरी मंजिल पर कोई नहीं रहता है। गुरुवार रात परिवार के सभी लोग सो गए। रात में किसी समय अचानक तीसरी मंजिल पर आग लग गई और उसमें रखा घरेलू सामान कपड़े आदि जलकर पूरी तरह से खाक हो गए। सवेरे परिवार के लोग उठे तो दुर्गंध उठने पर ऊपर जाकर देखा ,तो पता लगा कि तीसरी मंजिल के कमरे में रखा सामान जलकर खाक हो गया। पीड़ित ने हजारों का नुकसान बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.