फिरोजाबाद, मार्च 26 -- थाना रजावली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम तजापुर में गुरुवार को गेहूं के खेत में अचानक आग लगने से करीब 6 बीघा फसल जलकर नष्ट हो गई। घटना की सूचना डायल 112 के माध्यम से पुलिस को दी। प्रवीन कुमार पुत्र मुन्ना लाल निवासी तजापुर का कहना है कि उसके खेत में नमामि गंगे योजना के अंतर्गत पाइपलाइन डालने का कार्य चल रहा था। इसी दौरान पाइप में बैल्डिंग का कार्य किया जा रहा था। किसी प्रकार से चिंगारी गेहूं की खड़ी फसल पर गिर गई, जिससे आग लग गई। आग ने कुछ ही समय में विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते लगभग 6 बीघा गेहूं की फसल अपनी चपेट में ले ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...