आग लगने से छप्पर में रखी गृहस्थी जलकर राख
गोंडा, जून 22 -- गोण्डा। कोतवाली देहात क्षेत्र की खरगूपुर ग्राम पंचायत के मजरा टेपरहन पुरवा में शनिवार देर रात पूजाराम के छप्पर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। घटना में अनाज, कपड़े, बिस्तर और अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया। इसके अलावा बकरी भी झुलस गई है। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। घटना की सूचना ग्राम प्रधान उमेश चंद्र त्रिपाठी ने तत्काल फायर ब्रिगेड और बिजली विभाग को दी। ग्रामीणों का कहना है कि घर के पास स्थित ट्यूबवेल के निकट बिजली का तार टूटकर नीचे गिर गया था, जिससे पूरे फीडर के गांव में अंधेरा छा गया। आग से उठे धुएं के कारण उप स्वास्थ्य केंद्र की दीवारें भी काली पड़ गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.