नोएडा, फरवरी 27 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेनो वेस्ट के शाहबेरी में फर्नीचर की दुकान में शुक्रवार की दोपहर अचानक आग लग गई। इसी बीच दुकान के ऊपर बने घर में धुआं फैल गया। एक युवक छत पर फंस गया। दमकल की टीम ने युवक को बचाया। इसके बाद आग पर काबू पाया। गौतमबुद्ध नगर के मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि शाहबेरी में एक मकान के भूतल पर फर्नीचर और पीवीसी पैनल की दुकान है। शुक्रवार की दोपहर करीब 12:15 बजे दुकान में अचानक आग लग गई। इस बीच पूरे मकान में धुआं फैल गया। घर में मौजूद एक युवक अंदर फंस गया। वह किसी तरह छत पर पहुंचा और मदद की गुहार लगाई। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और फायर विभाग को दी। दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। इसी बीच दमकलकर्मियों ने सीढ़ी लगाकर छत पर फंसे युवक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.