मोतिहारी, मार्च 26 -- मधुबन,निसं। मधुबन अंचल के सवंगिया ग्राम के मलाही टोला वार्ड नंबर 6 मे आधी रात में आग लगने से चार लोगों के घर जलकर नष्ट हो गए हैं। करीब दो से ढाई लाख रूपए मूल्य की संपत्ति की क्षति का आकलन लगाया जा रहा है। मुखिया रजिया देवी ने बताया कि अगलगी कि इस घटना में अमरनाथ सहनी,लालमोहन सहनी, गणेश सहनी व राजा सहनी के घर जल गए हैं। आग चूल्हे की चिंगारी से लगी। घटना में फर्नीचर,खाद्यान्न,गैस सिलेंडर,बर्तन,वस्त्र आदि सभी कुछ जलकर खाक हो गए हैं। ग्रामीणों की सहायता से आग पर काबू पाया गया। सूचना पर अंचल के प्रभारी अमीन पिंटू कुमार ने घटना स्थल पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। सभी पीड़ित मजदूर वर्ग के हैं। पीड़ितों के समक्ष भोजन, वस्त्र व आवास की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गयी है। बताया जाता है कि चूल्हे पर खाना बनाने के बाद खाना खाकर सभी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.