आग लगने से चार लाख के संपत्ति की क्षति
मधेपुरा, मई 6 -- मधेपुरा। नगर संवाददाता। सदर प्रखंड के भदौल-बुधमा वार्ड 7 में मंगलवार की रात आग लगने से दो घर जलकर राख हो गया। बताया गया कि जयनारायण मुखिया अपने घर में परिजनों के साथ सोये थे। इसी दौरान रास्ते से गुजर रहे डीजे वाले ने दूसरे घर में आग की लपटें देखा। उन्होंने हल्ला किया तो ग्रामीणों ने आग पर काबू करने का प्रयास किया। तबतक सबकुछ जलकर राख हो गया। आग से दो घरों में रखे अनाज, पलंग, आलमारी, ट्रंक, गोदरेज, जेवरात व नगद 20 हजार रूपये आदि जलकर राख हो गए। पीड़िता मंजू देवी ने अंचल अधिकारी को आवेदन देकर 4 से 5 लाख की संपत्ति नुकसान होने की बातें कही। उन्होंने अंचल अधिकारी से मुआवजा की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.