सुल्तानपुर, मार्च 29 -- पाराबाजार, संवाददाता। क्षेत्र के सेमरा मजरे बिरधौरा के जंगल में दोपहर लगभग 2:30 बजे अज्ञात कारण से आग लग गई। आग धीरे-धीरे खेतों की तरफ बढ़ गई। इससे गांव के किसानों की करीब चार बीघे फसल जलकर राख हो गई। आग से हजारों का नुकसान हुआ है। आग की शुरुआत सेमरा के जंगल से शुरू हुई । धीरे-धीरे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग बुझाने के लिए ग्रामीण हाथों में हरी डाल लेकर बुझाने प्रयास कर रहे थे कि धीरे-धीरे आग खेतों की तरफ बढ़ती हुई अरविंद कुमार, सुभाष ,उर्मिला, रामचंद्र, विनय कुमार निवासी चक शिवपुरी के खेतों को अपने आगोश में ले लिया और लगभग चार बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। जिससे किसानों की तैयार फसल जलने से हजारों का नुकसान हुआ है। आग लगने की सूचना ग्रामीणों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को दिया। फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच कर आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.