गाजीपुर, अप्रैल 7 -- भांवरकोल, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के फखनपुरा गांव में मंगलवार को दोपहर में संदिग्ध हालत में आग लगने से असगर अली की चार झोपड़ियां और उसमें रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आग बुझाना शुरू किया। इस दौरान फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका। जानकारी के अनुसार असगर अली को एक सरकारी आवास मिला है, जिसमें कुछ सामान रखने के कारण पूरे परिवार को रहने की व्यवस्था नहीं थी। इस कारण सटे टीनशेड और झोपड़ियां बनाकर गृहस्थी का सामान रखे थे। मंगलवार को दोपहर में अचानक झोपड़ी में आग लग गई। उस समय परिवार की महिलाएं और लड़कियां धूप से राहत के लिए पास में पेड़ के नीचे बैठे थे। झोपड़ी में आग देख जब तक लोग दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचते आग ने चार झोपड़ियां औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.