बदायूं, फरवरी 5 -- फैजगंज बेहटा। शब-ए-बारात की रात घर में आग भड़क उठी। आग मोमबत्ती से लगने की आशंका जताई जा रही है। लपटों में शादी, घरेलू सामान, बर्तन, कपड़े व एक बाइक जलकर राख हो गई। सूचना पर पहुंची टीम ने नुकसान का आकलन किया। फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव नूरनगर कोड़िया निवासी इरफान अली पुत्र खालीफ अली शब-ए-बारात की रात परिवार के साथ पुरखों की कब्र पर फातिहा पढ़ने और रोशनी करने के लिए कब्रिस्तान गए हुए थे। घर से निकलते समय परिवार ने फ्रिज पर एक मोमबत्ती जला दी थी। इसी दौरान मोमबत्ती से पास रखे सामान में आग लग गई और देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। जब पड़ोसियों ने घर से धुआं और आग की लपटें देखीं तो दमकल विभाग को सूचना दी। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक घर में रखा अधिकांश सामान जलकर नष्ट हो चुका थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.