बगहा, अप्रैल 24 -- मैनाटाड़। मानपुर थाना के पुरैनिया गांव में एक घर में आग लगने से सभी सामान जलकर राख हो गए। घटना गुरुवार की रात करीब ग्यारह बजे की है। जानकारी के पुरैनिया के इंकपिल बीन के घर से अचानक आग की लपटें उठने लगी।आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। इस अग्निकांड में घर में रखे फर्नीचर, कपड़े, नगदी रुपए सहित सभी सामान जल गए। सूचना पर दमकल विभाग की टीम और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। पीड़ित इंकपिल बीन खुले आसमान के नीचे रहने को विवश हैं। यह भी पढ़ें- चूल्हे से निकली चिंगारी से घर का सामान राख
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.