आग लगने से घर गृहस्थी का सामान जला
बांदा, मई 21 -- पैलानी। तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत लसाड़ा में चुनुबाद के घर पर अचानक आग लगने की घटना से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। आग तेजी से फैल रही थी,ग्रामीणों ने तत्काल आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया।ग्रामीणों एवं स्थानीय लोगों की तत्परता तथा पर्याप्त जल उपलब्ध होने के कारण आग पर शीघ्र काबू पा लिया गया, जिससे बड़ी जनहानि एवं भारी संपत्ति नुकसान होने से बचाव हो सका। ग्रामीणों ने बताया फायर ब्रिगेड को सूचना दिया मौके पर नहीं आई हर घर जल योजना के टंकी वालों को फोन किया और आग बुझ गई। बताया कि करीब दस हजार का नुकसान हुआ है। यह भी पढ़ें- अज्ञात कारणों से खपरैल के मकान में लगी आग
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.