बलरामपुर, मार्च 31 -- ललिया संवाददाता। ललिया थाना क्षेत्र के त्रिकौलिया गांव में सोमवार देर रात अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग ने एक विधवा महिला का आशियाना पूरी तरह राख कर दिया। पीड़िता सोनापति पासवान का घर देखते ही देखते आग की चपेट में आ गया, जिससे घर में रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। अग्निकांड में थ्रेसर, चार-पांच कुंतल अनाज, जेवरात, बर्तन, कपड़े समेत गृहस्थी का पूरा सामान खाक हो गया। मकान पर लगा टीन शेड भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। आग की तेज लपटों के कारण ग्रामीणों के प्रयास भी शुरुआती समय में बेअसर रहे, हालांकि बाद में काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। बताया जाता है कि पीड़िता के पति का तीन माह पूर्व निधन हो चुका है, जिसके बाद परिवार की जिम्मेदारी उन्हीं पर थी। इस घटना के बाद परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है और ...