आग लगने से घर का सामान जलकर राख
औरंगाबाद, मई 22 -- गोह, संवाद सूत्र। गोह थाना क्षेत्र के घेजना गांव में स्थानीय निवासी मंडल पासवान के मिट्टी के मकान में शुक्रवार को अचानक आग लग गई। आग लगने से घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। बताया गया कि मकान के एक कोने से अचानक आग की लपटें उठीं और देखते ही देखते आग पूरे घर में फैल गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। घटना में अनाज, फर्नीचर, कपड़ा सहित कई जरूरी सामान जलकर नष्ट हो गए। मामले की सूचना गोह थाना एवं अंचल कार्यालय को दे दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.