संतकबीरनगर, अप्रैल 2 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के दुधारा थाना क्षेत्र के दुधारा गांव में गुरुवार को अचानक आग लगने से करीब 25 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। हालांकि ग्रामीणों ने शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई है। मौके पर पहुंचे सैकड़ों ग्रामीणों व फायर ब्रिगेड की कड़ी मशक्कत ने आग पर काबू पा लिया। आग बुझाने वाले प्रत्यक्षदर्शियो के अनुसार दोपहर बाद करीब एक बजे खेतों से धुआं उठता दिखाई दिया। जिसके बाद देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। तेज हवा के चलते आग तेजी से फैलती चली गई व आसपास के खेत भी इसकी चपेट में आ गए। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए व आग बुझाने में जुट गए। आग लगने के कुछ समय बाद में फायर ब्रिगेड पहुंची गई। आस...