जौनपुर, अप्रैल 4 -- जौनपुर, संवाददाता। जिले के अलग अलग स्थानों पर शुक्रवार को हुई आगलगी की घटनाओं में करीब 13 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। घटनाएं बदलापुर, सिंगरामऊ और चंदवक क्षेत्र में हुईं। पीड़ित किसानों ने आगलगी की घटना में हुए नुकसान की क्षतिपूर्ति दिलाने की मांग की है।हिसं. सिंगरामऊ के अनुसार: डंडारी ग्राम पंचायत में शुक्रवार को दिन में करीब ढाई बजे शॉर्ट सर्किट के चलते भीषण आग लग गई। जिसमें किसान सतीश सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह की लगभग एक बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। बताया कि खेत के ऊपर से गुजर रहे बिजली तार में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे निकली चिंगारी ने गेहूं की खड़ी फसल में आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे आसपास के खेतों में खड़े किसानों की धड़कनें बढ़ गईं। पीड़ित किसान ने लेखपाल को सूचना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.