गंगापार, अप्रैल 12 -- विकास खंड उरुवा के सोनार का तारा (अकोढा) गांव में आग से एक किसान की गेहूं की फसल फसल जलकर राख हो गई। रविवार दोपहर दो बजे के आस-पास खेतों की तरफ से उठ रहे धुएं की गुबार व आग को देखकर कई ग्रामीण खेतों की तरफ दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने लाठी डंडे और पानी का छिड़काव कर किसी तरह आग पर काबू पाया। बताया गया की खेत के पास ट्रांसफार्मर लगा हुआ है, जिससे चिंगारी निकली और आगजनी की घटना घटित हुई। इस आगजनी की घटना में गांव के कुलदीप सिंह पुत्र बलट्टर सिंह की आठ बिस्वा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...