जौनपुर, अप्रैल 13 -- मछलीशहर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ताजुद्दीनपुर में शनिवार को रात में बिजली के शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी से गेहूं की फसल जल गई। गांव निवासी मोतीलाल यादव के खेत में ट्रांसफार्मर लगा है। बताया कि रात में ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से गेहूं की फसल जलने लगी। आग देख लोग शोर मचाए तो ग्रामीण पहुंचे और आग पर काबू पाए। लेकिन तब तक 10 बिस्वा फसल जल चुकी थी। घटना की सूचना ग्राम प्रधान हरीलाल यादव ने प्रशासनिक अधिकारियों को दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...