आग लगने से गेहूं की फसल जलकर नष्ट
उन्नाव, मार्च 31 -- गंजमुरादाबाद, संवाददाता। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के ल हरापुर गांव स्थित खेत में खड़ी किसान की फसल में मंगलवार दोपहर आग लगने से अफरा तफरी मच गई। तमाम ग्रामीणों व दमकल टीम ने आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक काफी फसल जलकर राख हो गई थी। लहरापुर गांव के रहने वाले राम किशोर पुत्र स्वामी दयाल के खेत में खड़ी गेहूं की फसल में मंगलवार दोपहर अचानक आग लग गई। तेज धुआ व लपटें उठने पर ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई। जिसकी जानकारी होते ही तमाम ग्रामीण आनन फानन में मौके पर एकत्र हो गए तथा दमकल को सूचना दी गई। उसके बाद दमकल टीम व ग्रामीणों के सहयोग से पानी की बौछार कर आग पर किसी तरह काबू पा लिया गया। मगर इस दौरान किसान के खेत का एक हिस्सा की फसल जलकर नष्ट हो गया। गनीमत रही घटना के समय तमाम ग्रामीण आसपास मौजूद थे, अन्यथा आग यदि फैलती तो कई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.