फतेहपुर, अप्रैल 22 -- गाजीपुर। थाना क्षेत्र के सांखा गांव में बुधवार को अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग ने एक किसान की गृहस्थी उजाड़ दी। आग की चपेट में आकर घर की पूरी गृहस्थी जलकर खाक हो गई, जबकि तीन बकरियों की जिंदा जलने से भारी नुकसान हुआ। घटना के समय किसान खेत में थ्रेसिंग कराने गया था। गांव निवासी जौहरी कोरी गांव में खेती किसानी कर परिवार का भरण पोषण करता है। बुधवार को अज्ञात कारणों से लगी आग ने उसके घर की पूरी गृहस्थी को जलाकर राख कर दिया। घटना उस समय हुई जब जौहरी अपने खेतों में गेहूं की थ्रेसिंग कराने गए थे। यह भी पढ़ें- आग लगने से फूस के 20 घर राख, शादी का खुशियां मातम में बदली, पेज 3 लीड घर पर उनकी दो छोटी बहनें मौजूद थीं। इसी दौरान अचानक घर से आग की लपटें उठने लगीं और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। ग्रामीण जब तक कुछ समझ पा...