भदोही, अप्रैल 22 -- बाबूसराय, हिन्दुस्तान संवाद। राष्ट्रीय राजमार्ग पर कटका गोदाम के पास मंगलवार को संदिग्ध हाल में झाड़ियों में आग लग गई। विकराल रूप धारण करा चुकी आग सीधे 440 बोल्टेज केबिल तार के पास पहुंच गई। आग से गलकर तार टूटकर गिर पड़ा लेकिर संयोग अच्छा था कि किसी तरह की अप्रिय घटना नहीं हुई। बताया जाता है कि कटका गोदाम के पास सड़क किनारे सूखे पत्तों में अचानक आग लग गई। आग लगते ही झाड़ियां जलने लगा। देखते ही देखते आग ने रौद्र रूप धारण कर दिया। जब तक लोग कुछ समझ पाते आग ने सीधे केबिल तार को जलाकर गिरा दिया। बिजली का तार गिरते ही लोगों में हड़कंप मच गया। आपूर्ति ठप होने से किसी तरह की क्षति नहीं हुई। वहीं, मामला संज्ञान में आते ही फायर ब्रिगेड प्रभारी वीरेंद्र यादव सहयोगियों संग स्थल पर पहुंचे और किसी तरह आग पर काबू पा लिए। ग्रामीणों के मुत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.