गिरडीह, मार्च 7 -- देवरी। देवरी थाना क्षेत्र के कोसोगोंदोदिघी गांव में शुक्रवार को अगलगी की घटना हो गई। जिसमें गांव के किसान लाटेश्वर राय के खलिहान में रखा हुआ धान, बिचाली तथा एक महुआ का पेड़ समेत हजारों रुपए की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। घटना के बाद पीड़ित परिवार में मातम पसर गया। इस संबंध में किसान लटेश्वर राय ने बताया कि शुक्रवार सुबह में वे लोग अपने घरेलू कार्य में व्यस्त थे। इसी समय खलिहान से धुआं उठता देख शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचकर डीजल पंप एवं डब्बा व बाल्टी से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। आग बुझने तक वहां रखा हुआ करीब दस क्विंटल धान, सैकड़ों बंडल बिचाली एवं एक महुआ का पेड़ भी जलकर नष्ट हो गया। बताया कि आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। घटना के बाद गांव में काफी देर तक अफरा-तफरी का माह...